Type Here to Get Search Results !

Blackout : सभी भारतीय नागरिकों से अपील है कि ब्लैक आउट नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।

Sir Ji Ki Pathshala

Blackout : सभी भारतीय नागरिकों से अपील है कि ब्लैक आउट नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।

यह अभ्यास नागरिको को सम्भावित आपातकालीन परिस्थितियों जैसे कि हवाई हमले या प आपदाओं की स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जनता से विनम्र अपील है कि ब्लैकआउट के समय निर्धारित नियमों का पालन अवश्य करें।

ब्लैकआउट के समय क्या करे ?

  1. निर्धारित समय सायकाल 07:30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक ब्लैकआउट के समय बिजली बुझाना।
  2. एअर इंडी रेड सायरन बजने पर शातिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
  3. अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करे।
  4. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।
  5. मॉकड्रिल को गम्भीरता से ले ताकि आपातकाल की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके। ध
  6. घवराये नही बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करे।
  7. मोबाईल या रेडियो पर सरकारी एलर्ट सूनें।
  8. सुरक्षित शरण स्थल एवं बंकर की जानकारी ले।
  9. अपने घर में मजबूत बिना खिड़की वाला कमरा तैयार रखे।
  10. शरण स्थल तक जल्दी से पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें।
  11. जरूरी वस्तुएँ तैयार रखे। जैसे पीने का पानी कम से कम तीन दिन का।
  12. सुखा भोजन (बिस्किट ड्राई फूड आदि)।
  13. प्राथमिक चिकित्सा कीट, टार्च एवं एक्सट्रा सेल रखे।
  14. जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखे। 
  15. खिडकियो पर मोटे पर्दे काले कागज लगायें।
  16. शीशे से दूर रहे जमीन पर लेट जायें।
  17. हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिले। 
  18. घायल हो तो प्राथमिक उपचार करे।
  19. संदिग्ध वस्तु या बम दिखें तो छुए नहीं पुलिस को सूचित करे।
  20. यदि रोड पर हो तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट आफ कर दे।
  21. समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
  22. घवराये नही टैफिक नियमों और आपदा प्रबन्धन कर्मियों / पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  23. यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए इसे गम्भीरता से ले और सहयोग करे।
  24. दिनांक 07.06.2025 को सायंकाल 07:30 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक अपने घरों / प्रतिष्ठानो आदि की लाईट / प्रकाश / इनवर्टर आदि के प्रकाश को तक देश हित में बन्द रखें, जिससे प्रकाश बाहर दिखाई न दें।
  25. हवाई हमले का रेड सिग्नल 02 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाता है तथा खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी जाती है, ताकि बचाव एवं राहत की कार्यवाही तुरन्त की जा सकें।
👇 जनपद कानपुर नगर



👇 जनपद बरेली




👇 जनपद गोरखपुर

Tags