Type Here to Get Search Results !

58वें प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु शिक्षकों को तीन दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत

Sir Ji Ki Pathshala

58वें प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु शिक्षकों को तीन दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) का 58वां प्रांतीय सम्मेलन 16 व 17 अप्रैल को बरेली में होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से इसके लिए शिक्षकों को तीन दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया है कि 15 से 17 अप्रैल तक शिक्षक नियमानुसार अवकाश ले सकेंगे।