Type Here to Get Search Results !

डायट प्रशिक्षण में शिक्षकों के शिक्षण-प्रशिक्षण की होगी निगरानी, SCERT में स्थापित होगा कंट्रोल एंड कमांड ट्रेनिंग सेंटर (CCTS)

Sir Ji Ki Pathshala

डायट प्रशिक्षण में शिक्षकों के शिक्षण-प्रशिक्षण की होगी निगरानी, SCERT में स्थापित होगा कंट्रोल एंड कमांड ट्रेनिंग सेंटर (CCTS)

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में शिक्षकों के होने वाले शिक्षण-प्रशिक्षण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) में कंट्रोल एंड कमांड ट्रेनिंग सेंटर (CCTS) की स्थापना की जाएगी।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक पवन सचान ने बताया कि नए सत्र 2025-26 में शुरुआत के महीनों में ही शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि साल भर बच्चों की पढ़ाई न प्रभावित हो। शिक्षकों को उनके संबंधित विषय की ट्रेनिंग देने के लिए डाटा भी तैयार किया जा रहा है। इससे परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में काफी सहयोग मिलेगा। 

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश की सभी डायटों में शोध व नवाचार सेल भी बनाई जाएगी। इससे शिक्षकों को नवाचार की सुविधाएं बढ़ेंगी और पठन-पाठन में सुविधाएं भी होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट एडवायजरी की ओर से बजट देने पर भी सहमति दे दी गई है। वहीं, प्रदेश में शिक्षक-प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए भी बजट बढ़ाया गया है। 

Tags