Type Here to Get Search Results !

मुख्य चुनाव आयुक्त वोटर आईडी को आधार से लिंक करने को लेकर आज भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ के साथ चर्चा करेंगे।

Sir Ji Ki Pathshala 0

मुख्य चुनाव आयुक्त वोटर आईडी को आधार से लिंक करने को लेकर आज भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ के साथ चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने को लेकर आज केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ के साथ चर्चा करेंगे। आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह उच्चस्तरीय बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त की तरफ से 4-5 मार्च को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद होने जा रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मतदाता सूचियों को आधार से जोड़ने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। विपक्षी दलों की ओर से भी मतदाता पहचान पत्रों में धोखाधड़ी और डुप्लिकेट मतदाता पहचान पत्रों को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.