Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

31 जुलाई 2025 को छः वर्ष की आयु वाले बच्चों का ही हो सकेगा कक्षा 1 में नामांकन

Sir Ji Ki Pathshala

31 जुलाई 2025 को छः वर्ष की आयु वाले बच्चों का ही हो सकेगा कक्षा 1 में नामांकन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक छह साल पूरा करने वाले बच्चों को ही पहली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। 01 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र 2025-26 को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। खास यह कि यह व्यवस्था स्थायी रूप से की गई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। किंतु इसकी वजह से पहली कक्षा में नामांकन में काफी कमी आई थी। इसे देखते हुए शिक्षकों की मांग पर विभाग ने शिक्षा मंत्रालय से वार्ता कर जून में इसमें राहत दी थी।

विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर कहा था कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही है। वहीं एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र को लेकर इस मामले में शिक्षकों में काफी ऊहापोह था। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शुक्रवार को सभी बीएसए को इसे लेकर निर्देश जारी किया है।

इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने कहा कि इसका असर नए सत्र में नए नामांकन पर देखने को मिलेगा।

देखें आदेश 

👉 शैक्षिक वर्ष 2025-26 में 31 जुलाई 2025 को 6 साल के छात्र-छात्राओं का ही नामांकन कक्षा 1 में होगा, देखे शिक्षा निदेशक का नया आदेश

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT