Type Here to Get Search Results !

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई 2025 को होगी

Sir Ji Ki Pathshala

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई 2025 को होगी

UPPSC RO ARO Exam 2025 Date: यूपी आरओ/एआरओ एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की तारीखें जारी कर दी हैं। UP RO ARO Prelims Exam 2023 परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

UPPSC आरओ/एआरओ परीक्षा 2025 में 27 जुलाई रविवार को एक पाली में कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। आयोग द्वारा जारी सूचना क्रम में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी RO ARO की यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो अभी से परीक्षा की तारीख से मुताबिक इस एग्जाम की तैयारी तेज कर सकते हैं।