Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 1 अप्रैल से काउंसलिंग

Sir Ji Ki Pathshala

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 1 अप्रैल से काउंसलिंग

छठवीं और नौवीं की 140-140 सीटों पर होगा प्रवेश, 50 फीसदी सीटों पर छात्राओं को मिलेगा दाखिला प्रियंका ने किया मंडल टॉप, खेम प्रकाश को मिला दूसरा स्थान

प्रयागराज कोरांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। छठवीं और नौवीं की 140-140 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग एक अप्रैल से होगी। कक्षा छह के बालक वर्ग में दिव्याश यादव प्रथम पर रहे जबकि बालिका वर्ग में प्रियंका देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, नौवों में अजय कुमार और दीपिका यादव ने प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों कक्षाओं के लिए 12,000 आवेदन हुए थे। जांच के बाद 5,800 आवेदन सही पाए गए थे और इनमें से 4,549 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।

मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की संस्तुति के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। दोनों कक्षाओं की 140-140 में से 70-70 पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर कक्षा छह में बालक वर्ग में दिव्यांश यादव पहले, खेम प्रकाश दूसरे व अवनीश तीसरे पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रियंका देवी, श्रेया पटेल, अंजली क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

नौवीं की प्रवेश परीक्षा में बालक वर्ग में अजय प्रथम, अनुपम द्वितीय शशांक पटेल तृतीय पर रहे। बालिका वर्ग में दीपिका यादव ने पहला, रिया यादव दूसरा, जान्हवी प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया है। छठवीं कक्षा में प्रयागराज के सबसे अधिक 34 बालक व 35 बालिकाओं को प्रवेश मिला है। प्रतापगढ़ में नौ बालक व आठ बालिकाएं, कौशाम्बी में 18 बालक व 21 बालिकाएं और फतेहपुर में नौ छात्र व छह छात्राओं को प्रवेश मिला है। इसी तरह से नौवीं में जिले के 31 बालक और 25 बालिकाओं को प्रवेश मिला है। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से काउंसलिंग होगी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।

सिराथू (कौशाम्बी)। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में सिराथू ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल भगवतपुर, की छात्रा प्रियंका ने मंडले टॉप किया है। जबकि, बालक वर्ग में कोडर प्राथमिक विद्यालय के खेम प्रकाश को दूसरा स्थान मिला है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए ब्लॉक क्षेत्र के 12 छात्र- छात्राओं का चयन हुआ है। कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर 25 मार्च को परीक्षा कराई गई थी।

इसमें कक्षा छह के लिए 140 सीट में बालक-बालिकाओं के लिए 70-70 सीटें निर्धारित की गई थीं। वहीं, कक्षा नौ के लिए भी 140 में से आधी-आधी सीटें छात्र-छात्राओं के लिए तय की गई थीं। शुक्रवार को आए परिणाम में भगवतपुर विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा प्रियंका देवी ने बालिका वर्ग में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्लास के बालक वर्ग से कोड़र प्राथमिक विद्यालय के छात्र खेम प्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद आयषी का नवोदय में चयन

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT