Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

8th Pay Commission : लेवल 1 से 10 तक कर्मचारियों के वेतन में इस तरह होगी भारी बढ़ोतरी

Sir Ji Ki Pathshala

8th Pay Commission : लेवल 1 से 10 तक कर्मचारियों के वेतन में इस तरह होगी भारी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन की सिफारिश करने वाले 8वें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, जिसे अगले वर्ष लागू किए जाने की उम्मीद है। सरकार वेतन आयोग की सिफारिशों पर अंतिम निर्णय तब लेगी, जब आयोग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। वर्तमान में, केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 2016 में लागू 7वें वेतन आयोग के आधार पर तय होता है। इस बार वेतन समायोजन 'फिटमेंट फैक्टर' पर निर्भर करेगा, जो मूल वेतन को गुणा करने वाला एक महत्वपूर्ण गुणांक है।

फिटमेंट फैक्टर क्या है? What is Fitment Factor?

फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है जो वेतन समायोजन का आधार बनता है। 7वें वेतन आयोग में यह गुणांक 2.57 था, जिसके कारण स्तर 1 का मूल वेतन 7,000 रुपये (6वें आयोग के अनुसार) से बढ़कर 18,000 रुपये हो गया था। हालांकि, यह "टेक-होम सैलरी" नहीं थी। महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता जोड़ने के बाद कुल वेतन 36,020 रुपये तक पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ सकता है, जिससे स्तर 1 का मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगा। इससे सभी 10 स्तरों के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन होगा।

Head1
LEVEL 1
वर्तमान वेतन: 18,000 रुपये
संशोधित वेतन: 51,480 रुपये
वेतन में वृद्धि: 33,480 रुपये
इसमें चपरासी, परिचारक और सहायक कर्मचारी शामिल हैं।
Head1
LEVEL 2
वर्तमान वेतन: 19,900 रुपये
संशोधित वेतन: 56,914 रुपये
वृद्धि: 37,014 रुपये
इसमें लोअर डिविजन क्लर्क इस श्रेणी में आते हैं।
Head1
LEVEL 3
वर्तमान वेतन: 21,700 रुपये
संशोधित वेतन: 62,062 रुपये
वृद्धि: 40,362 रुपये

कांस्टेबल और सार्वजनिक सेवाओं के कुशल कर्मचारी शामिल।

Head1
LEVEL 4
वर्तमान वेतन: 25,500 रुपये
संशोधित वेतन: 72,930 रुपये
वृद्धि: 47,430 रुपये
ग्रेड D स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क इस स्तर पर हैं।
Head1
LEVEL 5
वर्तमान वेतन: 29,200 रुपये
संशोधित वेतन: 83,512 रुपये
वृद्धि: 54,312 रुपये
वरिष्ठ क्लर्क और उच्च तकनीकी कर्मचारी इस श्रेणी में।
Head1
LEVEL 6
वर्तमान वेतन: 35,400 रुपये
संशोधित वेतन: 1,01,244 रुपये
वृद्धि: 65,844 रुपये
इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल।
Head1
LEVEL 7
वर्तमान वेतन: 44,900 रुपये
संशोधित वेतन: 1,28,414 रुपये
वृद्धि: 83,514 रुपये
अधीक्षक, अनुभाग अधिकारी और सहायक अभियंता इस स्तर पर।
Head1
LEVEL 8
वर्तमान वेतन: 47,600 रुपये
संशोधित वेतन: 1,36,136 रुपये
वृद्धि: 88,536 रुपये
वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी शामिल।
Head1
LEVEL 9
वर्तमान वेतन: 53,100 रुपये
संशोधित वेतन: 1,51,866 रुपये
वृद्धि: 98,766 रुपये
पुलिस उपाधीक्षक और लेखा अधिकारी इस श्रेणी में आते हैं।
Head1
लेवल 10
वर्तमान वेतन: 56,100 रुपये
संशोधित वेतन: 1,60,446 रुपये
वृद्धि: 1,04,346 रुपये
इसमें IAS, IPS के प्रारंभिक पद शामिल हैं।

क्या है अगला कदम? 

सरकार वेतन आयोग की सिफारिशों को अंतिम रूप देने के बाद इसे अधिसूचित करेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह संशोधन न केवल कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाएगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। हालांकि, महंगाई भत्ते (DA) और अन्य भत्तों का नया वेतन में कैसे समायोजन होगा, यह अभी देखना बाकी है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT