Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली निःशुल्क सरकारी किताबें को बेचने के आरोप में BEO गिरफ्तार

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली निःशुल्क सरकारी किताबें को बेचने के आरोप में BEO गिरफ्तार

बांसी (सिद्धार्थनगर), बांसी पुलिस ने सरकारी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बांटने के लिए मिली किताबों को कबाड़ी की दुकान पर बेचने के मामले में शुक्रवार को बीओ अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Arrest

करीब डेढ़ माह पूर्व BRC बांसी से संबंधित पुस्तकों को अवैध रूप से मंगल बाजार स्थित कबाड़ी की दुकान पर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने कबाड़ी से पूछताछ की तो पता चला कि किताबें बीआरसी बांसी के कार्यालय सहायक और चपरासी की ओर से बेची गई थीं। इस मामले में दो कबाड़ी दुकानदारों अंकित कसेरा और प्रतीक कसेरा निवासी शास्त्रीनगर, बांसी और पुस्तक बेचने वाले आरोपी कार्यालय सहायक शहाबुद्दीन निवासी नेउरी, थाना मिश्रौलिया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामजस निवासी, प्रतापनगर, बांसी को गिरफ्तार किया था। बीआरसी कर्मियों को निलंबित भी किया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में प्रथमदृष्टया खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह भी दोषी पाए गए हैं। इस पर बांसी कोतावली की पुलिस ने शुक्रवार को बीईओ को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad