Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बनने वाले MDM में अगले 5 माह तक बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पूरक पोषण का आहार

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बनने वाले MDM में अगले 5 माह तक बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पूरक पोषण का आहार


PM POSHAN

1. सरकार ने कहा है की उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के 1.48 करोड़ विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में अतिरिक्त पूरक पोषाहार मिलेगा।

2. यूपी के सरकारी स्कूलों में हर गुरुवार को रामदाने व बाजरे का लड्डू मूंगफली की चिक्की गुड़-तिल व मूंगफली की गजक और भुना चना दिया जाएगा।

3. सरकारी स्कूलों में वर्तमान शैक्षिक सत्र में अगले महीने से लेकर मार्च वर्ष 2025 तक कुल 19 गुरुवार पड़ेंगे और इस में यह पौष्टिक आहार दिया जायेगा।

4. सरकारी स्कूलों में रामदाने व बाजरे का लड्डू, मूंगफली की चिक्की और गुड-तिल व मूंगफली की गजक छात्रों को जाएगी तो यह न्यूनतम 20 ग्राम की मात्रा में होगी।

5. उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के छात्रों को अगर भुना चना दिया जाता है तो वह 50 ग्राम की मात्रा में दिया जायेगा। अगले माह से इस व्यवस्था को मार्च 2025 तक के लिए लागू किया जाएगा।

6.  प्रति छात्र 05/- रुपए की धनराशि फ्लैक्सी मद से व्यय की जा सकेगी।

Tags