Type Here to Get Search Results !

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, नतीजे 23 नवम्बर को आयेंगे।

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, नतीजों की घोषणा 23 नवम्बर को होगी।


By Election Poll

उतर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। यूपी के साथ ही पंजाब उपचुनाव और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा की चुनावी तारीखों का भी चुनाव आयोग ने एलान किया है।


यूपी की इन 10 सीटों पर होंगे उपचुनाव 

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।