Type Here to Get Search Results !

शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया से सम्बन्धित विभिन्न मांगों पर विचार हेतु 08 अक्टूबर 2024 को सायं 04 बजे बेसिक शिक्षामंत्री करेंगे बैठक।

Sir Ji Ki Pathshala 0

शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया से सम्बन्धित विभिन्न मांगों पर विचार हेतु 08 अक्टूबर 2024 को सायं 04 बजे बेसिक शिक्षामंत्री करेंगे  बैठक।

स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों, रसोईयों और अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन गंभीर हो गया है। महिला शिक्षामित्रों को शादी के बाद अपने ससुराल वाले जिले में तैनाती देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इसके लिए आठ अक्टूबर को बैठक बुलाई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से विभिन्न संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को इस बैठक में आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया गया। संगठनों के राज्य स्तरीय अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में बुलाए गए हैं। स्कूलों में कार्यरत 1.48 लाख शिक्षामित्रों को अभी 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है और यह लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  फिलहाल 08 अक्टूबर को होने वाली बैठक के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।


Basic Education Minister


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad