Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

दुःखद खबर 😥: विद्यालय से लौट रहे बाइक सवार सहायक अध्यापक की ट्रक की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

Sir Ji Ki Pathshala

दुःखद खबर 😥: विद्यालय से लौट रहे बाइक सवार सहायक अध्यापक की ट्रक की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विद्यालय से पढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। देहात कोतवाली के खौड़ा का पुरवा जमुनीपुर गांव निवासी दयाराम वर्मा (45) कमासिन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौरा में सहायक अध्यापक थे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे विद्यालय से पढ़ाकर वापस बाइक से घर जा रहे थे। देहात कोतवाली के रामगुलाम का पुरवा बबेरू मार्ग पर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देर शाम उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहां से आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय इटावा के पास रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। भाई महेश वर्मा ने बताया कि दो भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी ममता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह हेलमेट लगाए थे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

खबर का स्रोत अमर उजाला


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT