Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण पूरा करने की तैयारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, गर्मी की छुट्टियों में एक जिले से दूसरे जिले में पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण पूरा करने की तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जरूरी औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं जिन शिक्षकों का दूसरी बार स्थानांतरण हुआ है उनका जोड़ा (Pair) बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण पूरा करने की तैयारी

जोड़ा (Pair) बनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी

पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सचिव ने आश्वासन दिया है कि गर्मी की छुट्टियों में उनका स्थानांतरण कर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों और पहले से ही पंजीकरण करा चुके शिक्षकों की जोड़ी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्थानांतरण के लिए वेबसाइट खोली जाएगी

क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से केस जीत लिया था। इसी क्रम में सभी बीएसए से उन शिक्षकों की भी जानकारी मांगी गई है जिनका जिले के अंदर स्थानांतरण हो चुका है और जो रिलीव नहीं हुए हैं। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बताया कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद स्थानांतरण संबंधी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक होती हैं।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT