Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

परिषद शिक्षक अधिक से अधिक ई-कंटेंट का करें इस्तेमाल, स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रोचक ढंग से पढ़ाने में शिक्षक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वह स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से गणित और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर निपुण भारत ऑनलाइन क्विज़ और शैक्षिक वीडियो का उपयोग नहीं कर रहे हैं।

शिक्षक अधिक से अधिक ई-कंटेंट का करें इस्तेमाल, स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश

ऐसे में स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने नाराजगी जताते हुए पत्र जारी किया है। कुल 1.34 लाख परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले करीब छह लाख शिक्षकों और शिक्षामित्रों में से सिर्फ 1,696 ने ही इसका इस्तेमाल किया है।

ई-कंटेंट का उपयोग करने के निर्देश

स्विफ्ट चैट बॉट की मदद से टीचर असिस्टेंट बॉट, निपुण भारत क्विज, मैथ्स प्रैक्टिस बॉट, वीडियो लाइब्रेरी बॉट आदि बनाकर ई-कंटेंट और वीडियो का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

निपुण भारत ऑनलाइन क्विज की मदद से कक्षा चार से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को भाषा और गणित में पारंगत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गणित एवं विज्ञान के शैक्षणिक वीडियो अपलोड किये गये हैं।

महानिदेशक ने दिखाई सख्ती

पिछले एक साल में निपुण भारत क्विज़ के लिए कुल 9,863 स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। 54,327 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रति सप्ताह भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या 1,517 है और छात्रों की संख्या 5,604 है। वहीं, शिक्षकों के लिए बनाए गए टीचर असिस्टेंट चैट बॉट का इस्तेमाल 1,579 स्कूलों के 1,696 शिक्षकों ने किया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में ई-कंटेंट के इस्तेमाल की सख्ती से निगरानी की जाए। उन्होंने शिक्षकों को इसका अधिक से अधिक उपयोग करने की चेतावनी दी है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT