Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त 10 अध्यापकों को 65 वर्ष तक मिला सेवा का विस्तार

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ, सरकार ने राज्य के राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 10 शिक्षकों को एक अप्रैल 2024 से 65 वर्ष की आयु तक सेवा विस्तार दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र ने बताया कि चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज, मेरठ के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी, कृषक इंटर कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, महर्षि दयानंद संस्कृत गुरुकुल माध्यमिक के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शुक्ला,बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम मिश्रा को सेवा विस्तार दिया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त 10 अध्यापकों को 65 वर्ष तक मिला सेवा का विस्तार

इसी क्रम में रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ.रजनी रानी, ​​राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा अमरोहा के प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, राजकीय इंटर कॉलेज जब्दा अमरोहा के प्रवक्ता ऋषिपाल सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज अंबेडकर नगर के प्रवक्ता नंदलाल यादव, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के शिक्षक लालमन और डायट गोरखपुर के सहायक अध्यापक जय प्रकाश ओझा  को भी सेवा विस्तार दिया गया है। विशेष सचिव ने कहा है कि ये शिक्षक वही विषय पढ़ाएंगे और अपने पद पर बने रहेंगे।

Bottom Post Ad

Ads Area