Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति गरीबों को शिक्षा से दूर रखेगी। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्राथमिक, माध्यमिक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में बहुत कम छात्र प्रवेश ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं. छात्रों की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ रही हैं. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को शिक्षकों का अपमान करने वाली पार्टी बताया है।

प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं शिक्षक सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र को बचाने में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक, बेरोजगार, युवा और किसान इस बार भाजपा को सत्ता से हटा देंगे। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ और उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादियों के साथ है। आज़मगढ़,चित्रकूट,मुरादाबाद के हवाई अड्डे समाजवादी सरकार ने बनाये थे।

Top Post Ad

Bottom Post Ad