Type Here to Get Search Results !

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर बीएसए ने रोका 32 शिक्षकों का वेतन रोका

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर बीएसए ने रोका 32 शिक्षकों का वेतन रोका

शाहजहांपुर के परिषदीय स्कूलों में रजिस्टरों का डिजिटलीकरण न होने पर बीएसए रणवीर सिंह ने 32 शिक्षकों का वेतन और दो ब्लॉक बीईओ का वेतन रोक दिया है। शनिवार सुबह बीएसए रणवीर सिंह ने निगोही और खुदागंज ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई की। कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और रजिस्टरों का डिजिटाइजेशन नहीं होने के कारण शिक्षक परेशान हैं। बीएसए ने खुदागंज ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में रजिस्टरों का डिजिटलीकरण न होने पर सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया है, वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरक में दो शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है।

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर बीएसए ने रोका 32 शिक्षकों का वेतन रोका

निगोही ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में भी रजिस्टर डिजिटल न होने पर उन्होंने सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया है, वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चमरुआ की जांच में 31 बच्चे उपस्थित मिले, वह भी बिना ड्रेस के, जिसके लिए बीएसए ने प्रधानाध्यापक को पत्र लिखा है.इस पर नाराजगी जताई और स्कूल के हेडमास्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति और रजिस्टर का डिजिटलीकरण न होने पर बीएसए रणवीर सिंह ने निगोही और खुदागंज ब्लॉक के बीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।