Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री योगी 4500 विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट

Sir Ji Ki Pathshala

मुख्यमंत्री योगी 4500 विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट

लखनऊ: सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की सूरत सुधारने और छात्रों को तकनीक के इस्तेमाल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 4500 विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट. इसमें 3,000 छात्रों को स्मार्ट फोन और 1,500 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में इसे छात्रों को वितरित करेंगे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी 4500 विद्यार्थियों को बांटेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट

मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 21 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 12.05 करोड़ रुपये और पांच गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 5.29 करोड़ रुपये के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे. बहुउद्देश्यीय हॉल, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं शौचालय का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कराया जायेगा। 141 माध्यमिक विद्यालयों में 7.57 करोड़ रुपये की लागत से 330 स्मार्ट क्लास की आधारशिला भी रखी जायेगी।

इनमें गोरखपुर के शहरी क्षेत्र से 22, ग्रामीण क्षेत्र से 12, बांसगांव क्षेत्र से 14, कैंपियरगंज क्षेत्र से 20, चौरीचौरा क्षेत्र से 14, कैंपियरगंज क्षेत्र से 20, चौरीचौरा क्षेत्र से 14, चिल्लूपार क्षेत्र से 20, खजनी क्षेत्र से 16 शामिल हैं। पिपराइच क्षेत्र के 10 माध्यमिक विद्यालय व 13सहजनवा क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। ऑडियो-विजुअल के माध्यम से रोचक तरीके से अपना पाठ पढ़ सकेंगे

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area