Type Here to Get Search Results !

समय से स्कूल न पहुंचने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गुरुजी रहें सावधान

Sir Ji Ki Pathshala

समय से स्कूल न पहुंचने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गुरुजी रहें सावधान

लखनऊ, अब समय से स्कूल न पहुंचने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक बार फिर सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षकों को स्कूल शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय आना होगा और पढ़ाने के बाद 30 मिनट तक स्कूल में रुककर अगले दिवस की शिक्षण योजना बनाकर बच्चों को पढ़ाना होगा। आदेश का पालन न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है। साथ ही गैर शैक्षणिक कार्य विद्यालय समयावधि समाप्त होने के बाद ही करने का आदेश है। टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर सभी स्कूलों को 240 शिक्षण दिवस का लक्ष्य पूरा करना होगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा : कंचन वर्मा