Type Here to Get Search Results !

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, गौरांग राठी बने उन्नाव के डीएम

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, गौरांग राठी बने उन्नाव के डीएम

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव गुरुवार को रिटायर हो रहे हैं। अलीगढ़ और झाँसी के कमिश्नर भी बदले गए हैं।

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, गौरांग राठी बने उन्नाव के डीएम

रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त एवं सचिव आवास विभाग से राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम एवं जलविद्युत निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. बलकार सिंह को प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाया गया है। बीएल मीना को प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को प्रधान सचिव सहकारिता, जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बिमल कुमार दुबे को मंडलायुक्त झांसी, ईशा दुहान, अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, गौतमबुद्धनगर को प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और चांदनी सिंह प्रतिनिधि को प्रबंध निदेशक बनाया गया हैअपर आयुक्त, वाणिज्य कर, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

रवींद्र मंडलायुक्त अलीगढ़ से प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन, पी गुरु प्रसाद प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम से प्रमुख सचिव राजस्व, राजशेखर सचिव कृषि व कृषि शिक्षा से प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। इसके अलावा चैत्रा वी प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत आपूर्ति निगम से मंडलायुक्त अलीगढ़, डा. आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी से आयुक्त आबकारी बनाए गए हैं। इस पद पर रहे डा. सेंथिल पांडियन सी प्रतिनियुक्ति के लिए जल्द ही कार्यमुक्त होने वाले हैं।

गौरांग राठी डीएम उन्नाव बनाए गए

सरकार ने देर रात भदोही और उन्नाव के डीएम को बदल दिया। भदोही के डीएम गौरांग राठी को उन्नाव का डीएम बनाया गया है। जबकि उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे को प्रतीक्षारत रखा गया है। इसी तरह अयोध्या नगर आयुक्त विशाल सिंह को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया था, अब उन्हें भदोही का डीएम बनाया गया है।

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad