Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

IAS कंचन वर्मा ने संभाला महानिदेशक स्कूल शिक्षा का कार्यभार, अधिकारियों से बोलीं, टीम वर्क से पूरा करें हर लक्ष्य

Sir Ji Ki Pathshala

IAS कंचन वर्मा ने संभाला महानिदेशक स्कूल शिक्षा का कार्यभार, अधिकारियों से बोलीं, टीम वर्क से पूरा करें हर लक्ष्य

लखनऊ. आईएएस अधिकारी कंचन वर्मा ने सभी अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा निदेशालय में अपने पदभार को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर नई महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। नये महानिदेशक ने अधिकारियों से टीम वर्क के साथ काम करने को कहा।

बैठक में निवर्तमान महानिदेशक विजय किरन आनंद ने उन्हें विभाग में चल रही प्रमुख योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित एक एक कर अधिकारियों ने अपने से संबंधित कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर कंचन वर्मा ने कहा कि यहां पहले से काफी बेहतर काम हो रहा है, योजनाओं की गति अच्छी है। सभी लोग टीम वर्क के साथ मिलकर काम करेंगे और हर लक्ष्य को पूरा करेंगे। बैठक में निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक डॉ. महेंद्र देव, माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल, एससीईआरटी के प्रभारी निदेशक डॉ. पवन सचान, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल आदि मौजूद रहे

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT