लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखों में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से शनिवार को जारी सूचना के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली पीईटी का प्रवेश पत्र 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। वहीं, 30 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र 25 अक्टूबर को जारी होगा।
अभ्यर्थी निर्धारित तारीखों पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की जांच कर लें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र भी ले जाना होगा। परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना देख सकते हैं।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म