Type Here to Get Search Results !

नवोदय विद्यालय प्रवेश 2027: कक्षा 9वीं, 11वीं आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Sir Ji Ki Pathshala

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समिति की ओर से इस संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 1 सितंबर 2026 को शुरू किया गया था। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाए जाने की सूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 9वीं के लिए आवेदन लिंक:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9

कक्षा 11वीं के लिए आवेदन लिंक:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

समिति के अनुसार, पंजीकृत अभ्यर्थियों के आवेदन में श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित आवश्यक संशोधन के लिए सुधार विंडो 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में निर्धारित विवरण सुधारने की आवश्यकता है, वे इस अवधि में संशोधन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित कक्षा के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Top Post Ad

Bottom Post Ad