Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का 3 दिवसीय ICT आवासीय प्रशिक्षण स्थगित, अब 2 से 4 नवंबर तक होगा आयोजन

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (ICT) के 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। पूर्व में 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित इस प्रशिक्षण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अब 02 से 04 नवंबर 2026 के मध्य कराने का निर्णय लिया गया है।

समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ के अपर परियोजना निदेशक राजेन्द्र प्रसाद ने 23 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

SIRD बख्शी का तालाब में होगा आयोजन दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (SIRD), बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा तिथियों के पुननिर्धारण की सहमति के बाद यह आदेश जारी हुआ है। संबंधित जनपदों के नामित संदर्भदाताओं को 02 नवंबर 2026 की सुबह 09:30 बजे संस्थान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 18 जनपदों के ट्रेनर्स लेंगे भाग इस आवासीय प्रशिक्षण में आजमगढ़, बहराइच, देवरिया, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, सुल्तानपुर और सिद्धार्थनगर के नामित संदर्भदाता प्रतिभाग करेंगे। सभी संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को अपने स्तर से शिक्षकों को समय पर कार्यमुक्त करने को कहा गया है।

तकनीकी संस्थाएं देंगी सहयोग प्रशिक्षण के तीसरे दिन (04 नवंबर 2026) तकनीकी सहयोग के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को पत्र भेजा गया है। इसके अतिरिक्त शिवनाडर फाउण्डेशन एवं मुस्कान ड्रीम्स की टीमें भी प्रशिक्षण सत्रों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगी।

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय ICT मास्टर ट्रेनर्स 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तिथि पुनर्निर्धारण का आधिकारिक आदेश पत्र।




Top Post Ad

Bottom Post Ad