निपुण आकलन को लेकर BSA का सख्त आदेश, 15 अक्टूबर तक 100% बच्चों का Assessment जरूरी
बरेली। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली की ओर से सभी संकुल शिक्षकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में निपुण Plus Assessment, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वे और iGOT Karmayogi प्रशिक्षण का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा गया है।
15 अक्टूबर तक सभी बच्चों का निपुण Plus Assessment
नवंबर और दिसंबर माह में DIET की ओर से निपुण आकलन कराया जाना है। इससे पहले विद्यालयों में निपुण Plus पर अभ्यास आकलन कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार अभी जनपद के 50 प्रतिशत से कम विद्यालयों में ही अभ्यास आकलन हो पाया है। कुछ विकासखंडों में यह स्थिति केवल 10 प्रतिशत तक है।
इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया है कि 15 अक्टूबर तक कक्षा 1 से 8 तक के 100 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का निपुण Plus पर अभ्यास आकलन कराया जाए। संकुल शिक्षकों को विद्यालयों में Assessment की स्थिति की लगातार समीक्षा करने और समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वे भी होगा पूरा
संकुल शिक्षकों को अपने आवंटित विद्यालयों के साथ-साथ क्षेत्र के निजी विद्यालयों में भी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य दो दिन के अंदर पूरा कराने को कहा गया है।
iGOT Karmayogi प्रशिक्षण भी अनिवार्य
आदेश में iGOT Karmayogi और प्रशिक्षण ऐप पर कार्मिकों द्वारा किए गए प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई है। संकुल शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि उनके आवंटित विद्यालयों में कोई भी कार्मिक 10 प्रशिक्षण पूरे किए बिना न रहे।
संकुल शिक्षकों को प्रशिक्षण की प्रगति की निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
BSA ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यों को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित संकुल शिक्षक की होगी। कार्य में लापरवाही या आदेशों की अवहेलना मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
संकुल शिक्षकों को अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट अपने SRG को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्य निर्देश
- 15 अक्टूबर तक: कक्षा 1 से 8 तक 100% बच्चों का निपुण Plus Assessment।
- 2 दिन में: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वे पूरा करना।
- 10 प्रशिक्षण: सभी संबंधित कार्मिकों के प्रशिक्षण पूरे कराना।
- दैनिक रिपोर्ट: संकुल शिक्षकों को अपने SRG को प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म