लखनऊ/समस्तीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
पत्र के अनुसार, शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन प्रस्तावित है, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के साथ-साथ YouTube चैनल पर भी किया जाएगा।
निर्देश में सभी जिलाधिकारियों एवं जिला शिक्षा परियोजना समिति के अध्यक्षों से कहा गया है कि वे कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही जिला स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनमानस की सहभागिता के साथ आयोजन कर मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म