Type Here to Get Search Results !

बरेली में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की तैयारी तेज, काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली की ओर से सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर सरप्लस शिक्षकों की काउंसलिंग निर्धारित तिथि और स्थान पर कराने को कहा गया है।

ऐसे सरप्लस शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जिनके संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में आपत्तियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, उनके अंतरजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन से संबंधित कार्रवाई शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी की जानी है।

इसी क्रम में शिक्षक विहीन एवं एकल विद्यालयों में पदस्थापन के लिए काउंसलिंग 10 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली, नगर क्षेत्र बरेली में आयोजित की जाएगी।

यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका काउंसलिंग में उपस्थित होकर विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प प्रस्तुत नहीं करता है, तो जनपदीय समिति द्वारा विकल्प प्रस्तुत न करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को रोस्टर विधि से विद्यालय का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

बरेली सरप्लस शिक्षक समायोजन


Top Post Ad

Bottom Post Ad