प्रयागराज। शिक्षा मित्रों को विभागीय/विशेष टीईटी में शामिल किए जाने से जुड़ी याचिका पर 14 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट की केस स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार मामला कोर्ट नंबर-52 में सीरियल नंबर-1 पर सूचीबद्ध किया गया है।
मामला Writ - A No. 14495/2026 के रूप में दर्ज है। इसकी फाइलिंग 5 सितंबर 2026 को हुई थी और केस का रजिस्ट्रेशन 8 सितंबर 2026 को किया गया। वर्तमान स्थिति Pending है और मामला Fresh Case के रूप में सूचीबद्ध है।
शिक्षा मित्रों की मांग से जुड़ा है मामला
इस याचिका में कुमारी गुलाबी एवं 126 अन्य समेत कई याचिकाकर्ता शामिल हैं। शिक्षामित्रों को विभागीय/विशेष टीईटी में शामिल होने का अवसर दिए जाने की मांग को लेकर यह मामला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब सभी की नजर 14 सितंबर की सुनवाई पर है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में मामले से जुड़े पक्षों की दलीलें सामने आएंगी और आगे की कार्यवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
केस नंबर: Writ - A No. 14495/2026
अगली सुनवाई: 14 सितंबर 2026
कोर्ट: नंबर 52
सीरियल नंबर: 1 (Fresh Case)
स्थिति: Pending


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म