Type Here to Get Search Results !

भारी बारिश और जलभराव के कारण 7 सितंबर को इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित, देखें आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

UP School Holiday News: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, बदायूं और शाहजहांपुर में 7 सितंबर 2026 को स्कूलों में अवकाश/शैक्षणिक कार्य स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं। अलग-अलग जिलों में अवकाश का दायरा अलग है। कहीं कक्षा 1 से 8 तक तो कहीं प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Holiday Update 7 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 7 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है जो कि इस प्रकार से हैं - 

1. सिद्धार्थनगर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

सिद्धार्थनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य संबंधित विद्यालयों पर लागू रहेगा। विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

2. पीलीभीत में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

पीलीभीत जिले में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विभागीय आवश्यक कार्य के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

3. रामपुर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक छुट्टी

रामपुर में अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

4. बिजनौर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक अवकाश

बिजनौर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी एवं मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। मौसम की स्थिति और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

इसके तहत 7 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE/CISCE तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड/शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू रहेगा।

5. बदायूं में कक्षा 1 से 8 तक शैक्षणिक कार्य स्थगित

बदायूं में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

हालांकि, विद्यालय स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में FLN प्रशिक्षण, नशा मुक्त पोर्टल, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) पोर्टल तथा SNA-SPARSH से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।

6. शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

शाहजहांपुर में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

विद्यालय स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्य करने तथा नशा मुक्त पोर्टल एवं स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग SHVR पोर्टल पर विद्यालय का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

7. संभल में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद

संभल जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संभल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों तथा CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मौसम की स्थिति सामान्य नहीं होती है तो जिला प्रशासन द्वारा आगे भी आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

8. बरेली में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली के आदेश के अनुसार इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

9. सीतापुर में नर्सरी से कक्षा 8 तक अवकाश

सीतापुर। जिले में भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 7 सितंबर 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर की ओर से 7 सितंबर को जारी विज्ञप्ति/कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

आदेश के अनुसार जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं।

अभिभावक और छात्र ध्यान दें

भारी बारिश और जलभराव के कारण इन 6 जिलों में 7 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद/शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों के आदेश में शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को आवश्यक विभागीय कार्यों के लिए विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को 7 सितंबर को विद्यालय न भेजें और अपने जिले के जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार निर्देशों का पालन करें।।

School Holiday News













Top Post Ad

Bottom Post Ad