गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में सामूहिक जीवन बीमा योजना के प्रीमियम की वापसी को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा गोरखपुर कार्यालय की ओर से 8 सितंबर 2026 को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से 1 सितंबर 2022 तक सामूहिक जीवन बीमा योजना के तहत प्रीमियम की धनराशि की कटौती की गई है। अब इस प्रीमियम की धनराशि वापस की जानी है।
इसके लिए विकासखंड के अंतर्गत प्रभावित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भुगतान की जाने वाली धनराशि और संबंधित BENEFICIARY की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म