गोण्डा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, गोण्डा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले की शहरी और ग्रामीण बाल विकास परियोजनाओं में कुल 128 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 02 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
कुल 128 पद रिक्त
वजीरगंज में 8, तरबगंज में 11, रूपईडीह में 16, परसपुर में 9, पण्डरी कृपाल में 4, नवाबगंज में 7, मुजेहना में 9, मनकापुर में 7, कटरा बाजार में 6, झंझरी में 3, इटियाथोक में 9, हलधरमऊ में 5, शहर में 4, करनैलगंज में 4, छपिया में 5, बेलसर में 6 और बभनजोत में 15 पद रिक्त हैं। इस तरह कुल 128 पदों पर भर्ती होगी।
आवेदिका का संबंधित रिक्त पद वाले ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
18 से 35 वर्ष तक की आयु सीमा
आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
2 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म