डीएलएड परीक्षा सितंबर-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से डीएलएड परीक्षा सितंबर-2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर के लिए निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक होंगी। 21 सितंबर को प्रथम प्रश्न पत्र बाल विकास की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
22 सितंबर को तृतीय प्रश्न पत्र विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी।
23 सितंबर को षष्ठम प्रश्न पत्र हिन्दी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, सप्तम प्रश्न पत्र संस्कृत/उर्दू की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा अष्टम प्रश्न पत्र कम्प्यूटर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगी।
वहीं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी। 24 सितंबर को प्रथम प्रश्न पत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र समावेशी शिक्षा की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
25 सितंबर को तृतीय प्रश्न पत्र विज्ञान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक अध्ययन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा।
26 सितंबर को षष्ठम प्रश्न पत्र हिन्दी सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, सप्तम प्रश्न पत्र संस्कृत/उर्दू 11:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा अष्टम प्रश्न पत्र कम्प्यूटर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें और परीक्षा से संबंधित आगे के निर्देशों के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म