भारत सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। भारत के राजपत्र में 5 सितंबर 2026 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार जनगणना की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी।
16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना
अधिसूचना के अनुसार जनगणना में स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस अवधि में पात्र लोग निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
1 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगी जनगणना
अधिसूचना के अनुसार गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्यों तथा उत्तराखंड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जनगणना 1 दिसंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 तक की जाएगी।
जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण किया जाएगा।
हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए अलग कार्यक्रम
हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए जनगणना की प्रक्रिया अलग समय-सारणी के अनुसार होगी। अधिसूचना में इन क्षेत्रों के लिए संदर्भ तारीख 5 जनवरी 2027 को रात 00:00 बजे निर्धारित की गई है।
जनगणना 2027 देश की जनसंख्या से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने की व्यापक प्रक्रिया होगी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में जनगणना के संचालन और विभिन्न क्षेत्रों के लिए निर्धारित तारीखों की जानकारी दी गई है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म