Type Here to Get Search Results !

BPSC TRE-4 में CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, देखें आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग से निराशाजनक खबर आई है। बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा-04 में CTET अपीयरिंग उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा।

​यह स्थिति सहयोग पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के निस्तारण के बाद सामने आई है। सहरसा के एक अभ्यर्थी ने पोर्टल (संदर्भ सं०- REF797462) के जरिए अनुरोध किया था कि आगामी CTET परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को भी TRE-4 में शामिल होने का अवसर दिया जाए।

​इस अनुरोध के जवाब में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक मो० शाहनवाज द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीआरआई-04 से संबंधित अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस जारी अधिसूचना में CTET परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के संबंध में कोई भी दिशा-निर्देश शामिल नहीं है।

​शिक्षा विभाग के इस रुख से साफ हो गया है कि केवल वही अभ्यर्थी TRE-4 के लिए पात्र होंगे जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि तक अपनी सभी आवश्यक शिक्षक पात्रता शर्तें पूरी कर ली हैं। विभाग के इस फैसले से आगामी CTET परीक्षा में बैठने वाले हजारों युवाओं को बड़ा झटका लगा है।

BPSC TRE-4 में CTET अपीयरिंग


Top Post Ad

Bottom Post Ad