बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली द्वारा 7 सितंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 08 सितंबर 2026 एवं 09 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म