Type Here to Get Search Results !

परिषदीय विद्यालयों में फल भुगतान के अभिलेखों की होगी जांच, दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

औरैया। जिले के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत फल भुगतान को लेकर बीएसए औरैया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजिव कुमार की ओर से 11 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर कहा है कि मार्च, अप्रैल और मई 2026 के फल भुगतान से संबंधित सभी बिल वाउचर तथा लाभार्थियों को भुगतान प्राप्त होने के अभिलेखों का परीक्षण किया जाए।

फल भुगतान की पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। इसमें जिलाधिकारी द्वारा यह जानकारी मांगी गई थी कि जिस सामग्री के लिए भुगतान प्रस्तावित किया गया है, उसे वास्तव में क्रय करने के बाद वितरित किया गया है या नहीं। इसके बाद सभी बिल वाउचर और लाभार्थी प्राप्ति अभिलेखों का परीक्षण कर स्पष्ट संस्तुति देने के निर्देश दिए गए हैं।

दो दिन में उपलब्ध करानी होगी रिपोर्ट

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विकासखंड के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों में मार्च, अप्रैल और मई 2026 के फल भुगतान से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर दो दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को संस्तुति पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

PM POSHAN


Top Post Ad

Bottom Post Ad