प्रयागराज। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार कार्यक्रम परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति में कराया जाएगा।
विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि 17 सितंबर को शाम 07:00 बजे आशीर्वाद का दिया जलाते हुए कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स और लगभग 60 सेकंड का लघु वीडियो तैयार कर सुरक्षित रखें। आवश्यकता पड़ने पर फोटो और वीडियो तत्काल उपलब्ध कराना होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले के समस्त एआरपी को आवश्यक एवं अनिवार्य सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म