अलीगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में शिक्षकों के अंतःजनपदीय समायोजन की सूची जारी कर दी है। आदेश के तहत ग्रामीण क्षेत्र के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नए विद्यालयों में समायोजित किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि यह प्रक्रिया शासनादेश, उच्च न्यायालय के आदेश और बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुपालन में पूरी की गई है। निर्धारित समय में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद विकासखंडवार समायोजन समिति की संस्तुति के आधार पर शिक्षकों को नए विद्यालय आवंटित किए गए हैं।
समायोजन आदेश में कुल 14 शिक्षकों का विद्यालय परिवर्तन किया गया है। इनमें विभिन्न विकासखंडों के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। संबंधित शिक्षकों को आदेश के अनुसार अपने नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विभाग ने समायोजन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा किया है। जारी सूची में वर्तमान विद्यालय के साथ-साथ समायोजित किए गए विद्यालय का विवरण भी दिया गया है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म