Type Here to Get Search Results !

विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी पहल, भदोही में इंटरचेंज/कट की तैयारी

Sir Ji Ki Pathshala 0

भदोही। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भदोही जिले में इंटरचेंज/कट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस संबंध में जिलाधिकारी भदोही को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।

यूपीडा की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होकर भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक प्रस्तावित है। भदोही जनपद में इसकी लंबाई करीब 38 किलोमीटर बताई गई है।

यूपीडा ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेसवे दुर्गागंज-अमोली क्लस्टर्स के निकट से गुजरता है। ये क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-731बी के समानांतर संचालित होते हैं। स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिल सके, इसके लिए चेनज किलोमीटर 58+000 पर इंटरचेंज की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

इस स्थान पर मौजूदा दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग के माध्यम से लेफ्ट-इन, लेफ्ट-आउट (LILO) सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इससे स्थानीय यातायात को एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित प्रवेश और निकास की सुविधा मिल सकेगी।

यूपीडा ने संबंधित स्थान का KMZ मानचित्र भी जिलाधिकारी को भेजा है और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। इंटरचेंज बनने से भदोही के स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

vindhya expressway bhadohi interchange

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad