Type Here to Get Search Results !

UPESSC की बड़ी चेतावनी! फर्जी नोटिस और सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान, देखें विज्ञप्ति

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सोशल मीडिया पर आयोग के नाम, लोगो और आधिकारिक लेटरहेड का दुरुपयोग कर प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचनाओं को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी फर्जी सूचनाओं का आयोग से कोई संबंध नहीं है और अभ्यर्थी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।

आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ व्यक्ति एवं संस्थाएं सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर आयोग के नाम, लोगो और लेटरहेड का अनधिकृत एवं अवैध उपयोग कर फर्जी आदेश, नोटिस और अन्य भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही ऐसी सूचनाएं आयोग द्वारा जारी नहीं की गई हैं। इसलिए अभ्यर्थी किसी भी अनधिकृत सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा (Forward) करें।

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज में लिखित सूचना भेजकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPESSC द्वारा फर्जी नोटिस और भ्रामक सूचनाओं पर जारी प्रेस विज्ञप्ति

Top Post Ad

Bottom Post Ad