Type Here to Get Search Results !

परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रथम सत्रीय परीक्षा 2026-27 का आयोजन 19 से 25 अगस्त तक कराए जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम सत्रीय परीक्षा के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 11 अगस्त 2026 को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भेजे हैं।

प्रथम सत्रीय परीक्षा 2026-27

📌 19 से 25 अगस्त तक होगी प्रथम सत्रीय परीक्षा

जारी निर्देश के अनुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रथम सत्रीय परीक्षा का आयोजन 19 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 के मध्य कराया जाएगा। परीक्षा विद्यालय स्तर पर निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी।

🟢 जुलाई तक पूरे पाठ्यक्रम से होंगे प्रश्न

निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित पाठ्यक्रम एवं कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के विभाजन के अनुसार जुलाई माह तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न तैयार किए जाएंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद विद्यालय स्तर पर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।

✅ परीक्षा का खर्च विद्यालय के कंपोजिट ग्रांट से

परीक्षा के आयोजन में होने वाले आवश्यक खर्च का वहन विद्यालय में उपलब्ध कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन एवं अनुश्रवण की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षकों तथा विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।

प्रथम सत्रीय परीक्षा 2026-27







Top Post Ad

Bottom Post Ad