Search Suggest

समग्र शिक्षा अभियान (2026-27): परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री क्रय हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश एवं खेल सामग्री सूची जारी

परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खेलकूद सामग्री क्रय हेतु निर्देश एवं सूची देखें

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खेलकूद सामग्री क्रय किये जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में खेलकूद सामग्री की खरीद और खेल गतिविधियों के सुचारू संचालन के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Mother Orientation Program 2026-27

​वित्तीय प्रावधान और बजट आवंटन

​शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की समग्र शिक्षा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 के तहत विद्यालयों को खेलकूद अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है:

  • प्राथमिक विद्यालय: ₹5,000 प्रति विद्यालय की दर से धनराशि स्वीकृत की गई है।

  • उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: ₹10,000 प्रति विद्यालय की दर से बजट का प्रावधान किया गया है।

  • ​यह संपूर्ण वित्तीय व्यय SNA-SPARSH पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसे लिमिट जारी होने के 3 दिन के भीतर विद्यालय की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के खाते में अंतरित करना होगा।

  • ​ध्यान रहे कि यह बजट पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, क्योंकि उनके लिए अलग से बजट और निर्देश तय किए गए हैं।

​विद्यालय स्तरीय क्रय समिति का गठन

​राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों और "खेलें भी और खिलें भी" स्पोर्ट्स गाइडलाइन्स के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर एक क्रय समिति का गठन किया जाएगा:

  • अध्यक्ष: प्रधानाध्यापक / वार्डन (KGBV)

  • सदस्य सचिव: खेलकूद शिक्षक / प्रभारी शिक्षक / शिक्षिका KGBV (बी.पी.एड. योग्यताधारी या शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशकों को प्राथमिकता)

  • सदस्य: 3 अलग-अलग विषयों के शिक्षक (उपलब्धता के अनुसार कम से कम 1 महिला शिक्षक अनिवार्य)

​खेल सामग्री का चयन और प्राथमिकताएं

  • स्थानीय व पारंपरिक खेल: विद्यार्थियों की रुचि और स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक तथा समूह खेलों (जैसे- खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, चेस, कैरम आदि) को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • दिव्यांग विद्यार्थियों की सहभागिता: शारीरिक रूप से विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए सुरक्षित खेल गतिविधियां (शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि) आयोजित की जाएंगी और उनके अनुकूल खेल सामग्री क्रय की जाएगी। प्रतियोगिताओं में इन्हें अंपायर, स्कोरर या कमेंटेटर की भूमिका में भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • क्वालिटी और स्टॉक: सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा क्रय के बाद उसका शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर स्टॉक पंजिका एवं प्रेरणा पोर्टल पर प्रविष्टि करना अनिवार्य है।
🟢 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आवश्यक खेल सामग्री और उपकरण:
  • ​प्लास्टिक क्रिकेट बैट - साइज 2
  • ​वुडन क्रिकेट बैट - साइज 4
  • ​क्रिकेट स्टंप सेट
  • ​सॉफ्ट बॉल (स्मॉल)
  • ​टेनिस बॉल
  • ​प्लास्टिक बॉल्स
  • ​पीयू हैंड स्टिच्ड फुटबॉल - साइज 3
  • ​कैरम
  • ​फ्रिस्बी
  • ​मल्टी कलर्ड हुला हूप
  • ​रिले बेटन्स
  • ​स्किपिंग रोप
  • ​टेनिकाइट (Tennikoit)
  • ​सॉकर कोन
  • ​बैडमिंटन
  • ​6" स्टेप हर्डल
  • ​वेट मेजरमेंट मशीन (Wight Measurement Machine)
  • ​फुट पंप / बास्केटबॉल - साइज 3
  • ​मिनी ट्रैम्पोलिन
  • ​बैलेंस बीम
  • ​लूडो
  • ​फर्स्ट एड बॉक्स

🔴 अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6-8) के लिए आवश्यक खेल सामग्री और उपकरण:
  • ​शॉट पुट (रबर)
  • ​डिस्कस (रबर)
  • ​स्किपिंग रोप
  • ​वुडन क्रिकेट बैट - साइज 4
  • ​टेनिस बॉल
  • ​पीयू वॉलीबॉल - साइज 4
  • ​वॉलीबॉल नेट
  • ​हैंडबॉल साइज 1
  • ​बैडमिंटन
  • ​थ्रोबॉल
  • ​जेवलिन
  • ​हाई हर्डल्स
  • ​वेट सेट
  • ​स्टॉपवॉच
  • ​कैरम
  • ​बास्केटबॉल - साइज 5
  • ​पीयू हैंड स्टिच्ड फुटबॉल - साइज 4
  • ​फ्रिस्बी
  • ​चेस सेट
  • ​मार्किंग कोन्स (नंबर 1 से 9)
  • ​मार्किंग कोन 12"
  • ​लूडो
  • ​सॉकर कोन
  • ​वेट मेजरमेंट मशीन
  • ​फुट पंप
  • योग मैट
  • ​फर्स्ट एड किट
​🔵 एसएससी एवं एचएससी स्तर (कक्षा 9-12) के लिए आवश्यक खेल सामग्री और उपकरण:
  • ​स्किपिंग रोप
  • ​शॉट पुट
  • ​डिस्कस
  • ​बैडमिंटन रैकट
  • ​वुडन क्रिकेट बैट - साइज 6
  • ​टेनिस बॉल
  • ​थ्रोबॉल
  • ​पीयू वॉलीबॉल - साइज 4
  • ​वॉलीबॉल नेट
  • ​फर्स्ट एड किट
  • ​फ्रिस्बी
  • ​सॉकर कोन
  • ​स्टॉपवॉच
  • ​चेस बोर्ड
  • ​रिले बेटन्स
  • ​मार्किंग कोन्स (नंबर 1 से 9)
  • ​मार्किंग कोन 12"
  • ​योग मैट
  • ​लूडो
  • ​हैंडबॉल साइज 1
  • ​बास्केटबॉल - साइज 7
  • ​कैरम
  • ​पीयू हैंड स्टिच्ड फुटबॉल - साइज 5
  • ​जेवलिन
  • ​वेट मेजरमेंट मशीन
  • ​फुटबॉल गोल पोस्ट (6 फीट x 3.5 फीट)
  • ​फुट पंप