उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए स्कूलों में खेलकूद सामग्री खरीद को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के लिए बजट, समिति गठन, खरीद प्रक्रिया और निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण नियम तय किए गए हैं।
मुख्य बातें:
- प्राथमिक विद्यालय: ₹5,000 प्रति विद्यालय
- उच्च प्राथमिक विद्यालय / KGBV: ₹10,000 प्रति विद्यालय
- खर्च का पूरा विवरण SNA-SPARSH पोर्टल पर अपलोड करना होगा
- सभी खरीद की जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज होगी
- प्राथमिक विद्यालय: ₹4337.60 लाख
- उच्च प्राथमिक / KGBV: ₹4527.30 लाख
- बजट Sports & Physical Education मद के अंतर्गत जारी होगा









