Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा, उ0प्र0 वित्तीय वर्ष 2025-26 का सी0ए0 फर्म द्वारा आन्तरिक सम्प्रेक्षक कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala 0

समग्र शिक्षा (प्रारम्भिक शिक्षा), उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आन्तरिक (Internal Audit) सम्प्रेक्षण कार्य के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय ने चयनित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फर्म एन.ए. सिद्दीकी एंड कंपनी को विभिन्न जनपदों में आन्तरिक ऑडिट का कार्य सौंपा है। यह ऑडिट कार्य 01 अगस्त 2026 से 05 सितम्बर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।

आदेश में सभी संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऑडिट टीम द्वारा मांगे जाने वाले अभिलेख, लेखा विवरण, वित्तीय रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर कार्यालय में उपस्थित रहें और ऑडिट कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

प्रत्येक जनपद के लिए अलग-अलग ऑडिट कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसकी सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा और सभी जिलों को तय समय-सारिणी के अनुसार ही ऑडिट कराना होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अम्बेडकर नगर, वाराणसी और चंदौली में 03 अगस्त, रायबरेली में 04 अगस्त, सुल्तानपुर में 05 अगस्त, जौनपुर में 08 अगस्त, सीतापुर में 10 अगस्त, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, मिर्जापुर और भदोही में 17 अगस्त, हरदोई और सोनभद्र में 24 अगस्त, जबकि लखनऊ, उन्नाव, फैजाबाद, अमेठी एवं बाराबंकी में 31 अगस्त 2026 से आन्तरिक ऑडिट प्रारम्भ होगा।

समग्र शिक्षा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के Internal Audit का आदेश जारी




إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.