Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28: आवेदन शुरू, जानें पात्रता और जरूरी तारीखें

Sir Ji Ki Pathshala 0

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

NMMSE Scholarship Exam 2027-28

पात्रता:

इस परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो निर्धारित पात्रता पूरी करते हों।

  • शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो। SC/ST विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
  • सत्र 2026-27 में उत्तर प्रदेश के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत हों।
  • अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक न हो

नोट: केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे

आवेदन का तरीका

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है। डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.entdata.co.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान आय प्रमाण पत्र तथा लागू होने पर SC, ST, OBC, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए।

नोट: आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में माना जा सकता है।

महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तिथि
आवेदन शुरू 18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि 1 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क निःशुल्क

विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें और आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad