Type Here to Get Search Results !

सोशल मीडिया पर योजनाओं का प्रचार करेगा बेसिक शिक्षा विभाग, 7.5 लाख फॉलोअर्स का लक्ष्य

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और विद्यालयों में किए जा रहे अच्छे कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाएगा। विभाग ने सोशल मीडिया को डिजिटल कम्युनिकेशन का महत्वपूर्ण माध्यम बनाते हुए इसके लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की है।

विभाग के आधिकारिक एक्स, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट को मजबूत करने के साथ इन सभी प्लेटफॉर्म पर कुल 7.5 लाख फॉलोअर्स का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मासिक लक्ष्य भी तय किया जाएगा और उसकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग सोशल मीडिया पर करेगा योजनाओं का प्रचार, 7.5 लाख फॉलोअर्स का लक्ष्य

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोशल मीडिया रणनीति और डिजिटल कम्युनिकेशन को लेकर हाल ही में शासन स्तर पर बैठक की गई। बैठक में विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।

विभाग के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का जल्द सत्यापन (वेरिफिकेशन) पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल का प्रशासनिक एक्सेस सोशल मीडिया टीम को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि चैनल का संचालन और सामग्री प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी कार्यवृत्त में सोशल मीडिया पर विभाग से संबंधित नकारात्मक और भ्रामक खबरों की निगरानी पर भी जोर दिया गया है। सोशल मीडिया टीम ऐसी पोस्ट और खबरों को चिन्हित कर उनका विश्लेषण करेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल तथ्यात्मक जवाब या काउंटर उपलब्ध कराएगी।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विभाग के संबंध में किए जा रहे उल्लेख, टिप्पणियों और प्रतिक्रियाओं की भी निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य विभाग से जुड़ी सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना और गलत या भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन करना है।

विभाग की इस नई रणनीति से बेसिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों, विद्यालयों की उपलब्धियों और अच्छे कार्यों को आम लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नियमित मॉनीटरिंग के माध्यम से विभाग अपनी डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत करने की तैयारी में है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad