Type Here to Get Search Results !

UPTET 2026 परीक्षा को लेकर आयोग की बड़ी तैयारी, 19.94 लाख अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई अहम एडवाइजरी

Sir Ji Ki Pathshala 0

UPTET 2026: 2 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, 955 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 पालियों में आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आयोग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर AI आधारित CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें आयोग के Integrated Control Command Room से जोड़ा गया है। प्रत्येक जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाकर तैनात किया गया है, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस भी लगातार निगरानी रखेगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। किसी भी प्रकार की नकल, प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करने या मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। अभ्यर्थियों को केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

आयोग के अध्यक्ष ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि UPTET 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

UPTET 2026 exam security arrangements PRESS NOTE

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad