Type Here to Get Search Results !

UPPSC GIC प्रवक्ता रिजल्ट 2025 जारी, तीन विषयों के 4,822 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल

Sir Ji Ki Pathshala 0

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों का रिजल्ट जारी किया है। इन तीनों विषयों में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। जारी परिणाम के अनुसार अर्थशास्त्र से 924, नागरिकशास्त्र से 2,323 तथा भौतिक विज्ञान से 1,575 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल 4,822 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु चयनित हुए हैं।

आयोग ने बताया कि यह परिणाम औपबंधिक (Provisional) है। मुख्य परीक्षा की तिथि, ऑनलाइन आवेदन और अन्य आवश्यक निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंक एवं कट-ऑफ जारी किए जाएंगे।

UPPSC GIC प्रवक्ता रिजल्ट 2025 जारी

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad