Type Here to Get Search Results !

यूपी के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ा तोहफा, ₹1.5 करोड़ बीमा और ₹5 लाख कैशलेस इलाज

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी कल्याणकारी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) भी होगा, जिसके तहत शिक्षकों और कर्मचारियों को उच्च मूल्य का बीमा सुरक्षा कवर मिलेगा।

यूपी उच्च शिक्षा शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

₹1.50 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर

पीएनबी के साथ होने वाले एमओयू के तहत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण बीमा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

  • ₹1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
  • ₹3 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा
  • अस्पताल में भर्ती होने पर ₹60,000 तक अस्पताल नकद लाभ
  • ₹12 लाख तक का टर्म लाइफ बीमा

1.28 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ प्रदेश के विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों को मिलेगा।

₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्ड जारी होने के बाद पहले दिन से ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। भर्ती, उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।

1900 से अधिक उपचार पैकेज उपलब्ध

इस योजना में 1900 से अधिक उपचार पैकेज शामिल किए गए हैं। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, जटिल सर्जरी सहित कई गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना का संचालन साचीज (SACHIS) के माध्यम से किया जाएगा और उपचार के लिए आयुष्मान भारत की निर्धारित दरें लागू होंगी।

सभी जिलों में होगा कार्ड वितरण

योजना के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण कराया जा रहा है।

मुख्य बातें

  • उच्च शिक्षा विभाग और PNB के बीच होगा एमओयू।
  • ₹1.50 करोड़ तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।
  • ₹3 करोड़ तक हवाई दुर्घटना बीमा कवर।
  • 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों एवं परिवारों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज।
  • 1900 से अधिक उपचार पैकेज का मिलेगा लाभ।
  • सभी जिलों में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad